Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को घेरा
  • अल्मोड़ा

पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 24/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-24 at 17.13.04_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यह बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उत्तराखंड में लगभग हर बड़ी भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबरें आती हैं, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। नकल विरोधी कानून बनने के बावजूद भाजपा सरकार में उसी के कार्यकर्ता इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के लगातार मामलों के बावजूद आयोग के कर्मचारियों को नहीं बदला गया है। सरकार को तुरंत आयोग के सभी कर्मचारियों को बदलना चाहिए और मामले की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की भी मांग की। विधायक ने यह भी मांग की कि विवादित परीक्षा को रद्द कर सरकार को दोबारा निष्पक्ष रूप से परीक्षा आयोजित करनी चाहिए। मनोज तिवारी ने कहा कि इस परीक्षा के लिए लगभग 1 लाख 54 हजार 700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 1 लाख 5 हजार 300 ने परीक्षा दी और 48 हजार 39 सौ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। तिवारी ने यह भी कहा कि प्रदेश में थराली, धराली, बागेश्वर समेत कई जगहों पर आपदा आई थी, इसलिए ऐसे हालात में परीक्षा रद्द की जानी चाहिए थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पीताम्बर पांडे और पूरन रौतेला भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में आपदाओं से हुआ 530 करोड़ का नुकसान
Next: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रकरण की जांच एसआईटी करेगी :  मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.