Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंतनगर विवि के कुलपति से मिला केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल
  • ऊधम सिंह नगर

पंतनगर विवि के कुलपति से मिला केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  काशीपुर डपलपमेंट फोरम (केडीएफ) के पदाधिकारियों ने पंतनगर विवि के कुलपति से मिलकर काशीपुर के किसानों और उद्योगों के परस्पर तालमेल को लेकर चर्चा की। ताकि काशीपुर फूड प्रोसेसिंग हब के रुप में विकसित हो सके। शनिवार को केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल जीबी पंत कृषि यूनिवर्सिटी कुलपति डा. मनोहर सिंह चौहान से मिला। उन्होंने कुलपति से अनुरोध किया कि केडीएफ पंत यूनिवर्सिटी और आईआईएम के साथ मिलकर उद्योगों की मांग के अनुरुप कृषि उत्पादन के लिए नई तकनीक को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीर है। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि भारत सरकार की हाल में हुई कैबिनेट बैठक में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स व ऑयलसीड्स को मंजूरी दी गई है। योजना का उद्देश्य तिलहन आधारित उत्पादन को अगले पांच सालों में दो गुना करना है। बीजों की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करते हुए देश के 347 जिलों में 600 वैल्यू चेन क्लस्टर्स स्थापित किए जाने है। इसके लिए इंटरक्रॉपिंग तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। केडीएफ़ चाहता है कि इस क्षेत्र की तिलहन आधारित उद्योग की उन्नति व किसानों के लाभ के लिये काशीपुर में तिलहन वैल्यू चेन क्लस्टर्स स्थापित किए जाये जाने की जरुरत है। कुलपति डा. चौहान ने इस मिशन पर काम करने के लिए पंतनगर के वैज्ञानिक डॉ अजीत सिंह नैन को समन्वयक के रूप में नामित किया है। प्रतिनिधिमंडल में केडीएफ़ के योगेन्द्र जिंदल, चक्रेश जैन, राजेन्द्र अग्रवाल मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लव जिहाद से दूर रहो नहीं तो दुकानें जला देंगे
Next: सड़क हादसे में पीएनबी मैनेजर का सिर धड़ से अलग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.