Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पानी की समस्या दूर न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
  • टिहरी

पानी की समस्या दूर न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुरू किया धरना

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   नरेंद्रनगर ब्लॉकी भरपूर पट्टी के कई गांव के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने पेयजल समस्या हल न होने पर गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने धरना देते हुए जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जबकि कुर्न की प्रशासक पुष्पा रावत ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। जल जीवन मिशन योजना के तहत जल संस्थान और जल निगम ने डोबरी, खरसाड़ा, किरोड़, कुर्न, बौंठ, कुंडी, दनाड़ा, साकिनी, पाली, सिंस्वाड़ा, चिलपड़, चौंड, मसूण आदि गांव के ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन तो कर दिए हैं, लेकिन पेयजल स्रोत व टैंक निर्माण कार्य नहीं होने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके चलते गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। कुर्न गांव की ग्राम प्रशासक पुष्पा रावत ने पेयजल समस्या के निराकरण के लिए शनिवार से सौड़पानी में भूख हडताल शुरू कर दी है। उनकी भूखहड़ताल का रविवार दूसरा दिन रहा। ग्रामीणों ने धरना स्थल पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जलापूर्ति की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। समाजसेवी विकास चंद्र रयाल ने कहा कि जेजेएम योजना में बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। कहा कि प्रभावित गांवों के निकट गंगा बह रही है, लेकिन ग्रामीण प्यासे हैं। जल निगम के ईई दौलत राम बेलवाल, जल संस्थान के ईई नरेश पाल सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर समस्या के जल्द निराकरण का भरोसा दिया। कहा कि पेयजल योजना के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा की गई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। कहा जब तक समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद जियाल,दिनेश चंद्र मास्टर,नरेंद्र चौहान,वीरेंद्र नेगी,राहुल रावत, नेत्र सिंह,जगदीश चंद्र आर्य, गुमान सिंह,रणवीर रावत, मोहित डिमरी, शिव शंकर रयाल, राकेश बिष्ट,जबर सिंह,विमला रयाल,सीताराम रणाकोटी, बबीता देवी,राधा,सुनीता,प्रियंका,आरती,सुलोचना, सुबोधरा,रूमालडा,दमयंती, शशि आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वालापुर में जिला प्रशासन की टीम ने धार्मिक ढांचे को ध्वस्त किया
Next: इंटरसेप्टर की कार्रवाई में 34 चालकों का हुआ चालान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.