Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पानी के गड्ढे में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत
  • ऊधम सिंह नगर

पानी के गड्ढे में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

काशीपुर। पानी के गड्ढे में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। जबकि उनके तीन अन्य साथियों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। साथियों के डूबने की सूचना बचे हुए किशोरों ने गांव में जाकर दी। इससे गांव में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरों के शवों को बाहर निकाला। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार की दोपहर को नगर पंचायत केलाखेड़ा के गांव भौवानगला निवासी फैजान (15) पुत्र नूर अहमद, फरमान (11) पुत्र इस्लाम नवी अपने साथी बिलाल, अलफैज और साहिल के साथ गांव के ही एक ईंट भट्टे में बने पानी के गड्ढे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान फैजान और फरमान गहरे पानी की ओर चले गये और वह दोनों पानी में डूब गए। दोनों किशोरों की मौत की सूचना साथियों ने ग्रामीणों को दी। इसके बाद मृतकों के परिजन और अन्य ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। इन लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। इधर, सूचना मिलते ही सीओ वंदना वर्मा, केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। सीओ ने मृतक के परिजनों से वार्ता की और उन्हें ढांढस बंधाया। केलाखेड़ा पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरों की मौत से परिजनों में गहरा रोष और ग्रामीण भी गमजदा हैं। इधर, फरमान के परिजनों ने बताया कि मृतक फरमान कक्षा दो में पढ़ाई करता था।
साहिल ने घर पहुंचकर पिता को दी सूचना
मृतकों के साथ नहाने गये किशोर साहिल ने तुरंत गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता रहीम को दी। रहीम ने भी बिना देरी किये डायल 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद ही रहीम व अन्य किशोरों के परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर इस आस में दौड़े थे कि वह दोनों बच्चों को बचा लेंगे। लेकिन, होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।
मिट्टी उठान के कारण गहरे हो जाते हैं गड्ढे
ईंट भट्टों के परिसर से बाहर बने यह गहरे गड्ढे अकसर दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते रहते हैं। भट्टा स्वामी इन क्षेत्रों से मिट्टी का उठान कराते हैं। इस कारण यहां पर गहरे गड्ढे बन जाते हैं। बरसातों के मौसम में यह गड्ढे बरसाती पानी से भर जाते हैं। ऐसे में इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। गांव में अकसर बच्चे ऐसे गड्ढों तालाबों में नहाते हुए दिख जाते हैं। लेकिन, बताया जा रहा है कि इस गड्ढे की गहराई 10 फीट के करीब थी। इस कारण यह हादसा हुआ है।
दो बच्चों के गड्ढे में पानी में डूबने की सूचना मिली थी। इस पर केलाखेड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। इन दोनों बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई है। इन दोनों के शवों का पंचनामा भर पीएम के लिये भेजा गया है। -वंदना वर्मा, सीओ बाजपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर से कुचलकर ग्रामीण की मौत
Next: फरीदाबाद में 10 हजार मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.