Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वच्छता जागरूकता अभियान का पनेर गांव में हुआ समापन
  • अल्मोड़ा

स्वच्छता जागरूकता अभियान का पनेर गांव में हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान का समापन पनेर गांव में जागरूकता गोष्ठी और स्वच्छता रैली के साथ किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ कूड़ा निस्तारण और साफ-सफाई का संदेश दिया गया।

संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने बताया कि अभियान की शुरुआत 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर की गई थी। 18 दिनों तक चले अभियान के तहत ताकुला क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के 28 स्थानों और शिक्षण संस्थानों में गोष्ठियां, रैलियां, चित्रकला प्रतियोगिताएं और कठपुतली कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान जगह-जगह फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण भी किया गया। लोगों को स्वच्छता को दैनिक आदत में शामिल करने और कूड़ा केवल कूड़ादान में डालने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत सदस्यों, संसाधन पंचायत पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षकों ने भी भागीदारी की।

अभियान में ग्राम प्रधान शीला आर्या, तारा नयाल, भावना आर्या, अंजू देवी, निर्मल नयाल, पूजा बिष्ट, रेनू आर्या, चंपा देवी, हंसा भंडारी, आशा देवी, सपना वर्मा, दुर्गा लोहनी, भावना लोहनी, हरक सिंह, कविता आर्या, दीप्ति भोजक, अशोक भोज, पूजा, चंपा मेहता, रीता लोहनी, हंसी पंत, लता रोतेला और मोहन सिंह समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां अंबे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस
Next: उत्तरांचल विश्वविद्यालय भारत के शीर्ष पांच विश्वविद्यालयों में शुमार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.