Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां अंबे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस
  • अल्मोड़ा

मां अंबे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-12 at 4.07.54 PM_11zon

अल्मोड़ा। मां अंबे इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नर्सिंग पेशे की महत्ता और समाज के प्रति नर्सों के योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषणों और नर्सिंग सेवा पर आधारित लघु नाटिका के जरिए नर्सों की सेवा भावना, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता, मीनाक्षी, एकता, सुरजीत कौर और सुधा मौजूद रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और विपरीत परिस्थितियों में भी नर्सें पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन बनाए रखने और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में धैर्य, करुणा और समर्पण सबसे बड़ी ताकत होती है।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह, वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति पाल और एचआर मैनेजर चंपा कनवाल ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर में कुलपति ने परीक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: स्वच्छता जागरूकता अभियान का पनेर गांव में हुआ समापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.