Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पांडुकेश्वर के पास बिजली का 33 केवी का पोल ध्वस्त, बदरीनाथ धाम की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
  • देहरादून

पांडुकेश्वर के पास बिजली का 33 केवी का पोल ध्वस्त, बदरीनाथ धाम की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

RNS INDIA NEWS 14/08/2023
rns featured image new

देहरादून। तेज बारिश के कारण पांडुकेश्वर के पास बिजली का 33 केवी का पोल ध्वस्त हो गया। इसके कारण आस पास के क्षेत्रों समेत बदरीनाथ धाम की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है।  रविवार रात पानी के तेज बहाव में 33 केवी का एक पोल बह गया। इसके कारण पांडुकेश्वर तक पहुंचने वाली 33 केवी बिजली लाइन की सप्लाई ठप हो गई। इससे पांडुकेश्वर से आगे की बदरीनाथ धाम तक पहुंचने वाली बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। जिस स्थान पर बिजली का पोल ध्वस्त हुआ है, वहां तक पहुंचने वाली सड़क भी बाधित है। इसके कारण तत्काल काम भी शुरू नहीं हो पाया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे के बाद जाकर ऊर्जा निगम की टीम जैसे तैसे मौके पर पहुंच पाई। बामुश्किल टीम ने मौके पर दूसरा पोल लगाकर दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल की।
ऋषिकेश के बिजली घरों में भरा पानी
लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश में भी बिजली सप्लाई चरमरा गई। पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन समेत यूपीसीएल के 33 केवी सब स्टेशनों में भी पानी भर गया। इसके कारण एहतियात कई बिजली घरों को बंद करना पड़ा। इसके कारण बिजली सप्लाई बुरी तरह बाधित रही।
लगातार हो रही बारिश के कारण पांडुकेश्वर के पास 33 केवी बिजली लाइन का पोल ध्वस्त हो गया है। इसे ठीक कर दिया गया है। एक बजे सप्लाई चालू कर दी गई थी। बरसात को देखते हुए सभी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।    -एमएल प्रसाद, निदेशक ऑपरेशन।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सितारगंज में स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: भाजपा ने विभाजन विभीषिता स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.