Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • अल्मोड़ा

पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-08 at 18.01.33_11zon_11zon

अल्मोड़ा। नगर निगम ने शहर को कूड़ेदान मुक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के समीप शिव मंदिर के ऊपर स्थापित सार्वजनिक कूड़ेदान को हटा दिया। यह कार्रवाई महापौर अजय वर्मा और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई।

नगर निगम के अनुसार शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक कूड़ेदानों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को घरों से ही कचरे का पृथक्करण कर नगर निगम को उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने की समस्या को समाप्त करना है।

कूड़ेदान हटाने के दौरान क्षेत्रीय पार्षद ज्योति साह, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, अमीन बसंत बल्लभ पांडे सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों को चरणबद्ध रूप से कूड़ेदान मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल अल्मोड़ा के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.