Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पंचायतों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहींः महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पंचायतों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहींः महाराज

RNS INDIA NEWS 05/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग जिले के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों ने की पंचायतीराज मंत्री से भेंट

देहरादून(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर कर एक मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विश्वास जताते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं और प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया।
रुद्रप्रयाग जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए अगस्त्यमुनि एवं जखोली ब्लॉक के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड़ स्थित उनके कैम्प कार्यालय में भेंटकर कर एक मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विश्वास जताते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं और प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री महाराज ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का विकास करना है। इसलिए एक जुट होकर हमें ग्रामीण जनता की सेवा में जुट जाना चाहिए।
महाराज ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में 193.84 करोड़ की धनराशि दी है। जिससे सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने के साथ-साथ पंचायतों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतें विकास की पहली और प्रमुख इकाई हैं और इन इकाइयों को सक्षम बनाने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं और पारदर्शिता के साथ उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
पंचायत राज मंत्री महाराज से मुलाकात करने वालों में भाजपा जिला प्रभारी बलबीर घुनियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, अगस्त्य मुनि ब्लॉक प्रमुख चुनाव प्रभारी महावीर सिंह पंवार, जखोली ब्लॉक प्रमुख चुनाव प्रभारी रमेश मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, सुबोध बगवाड़ी, अमित मैंखुंडी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी बृजमोहन नेगी सहित बड़ी संख्या में अगस्त्यमुनि एवं जखोली के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 06 अगस्त को बारिश का अलर्ट, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश
Next: नसबंदी के बावजूद बेटी होने पर 13 लाख मुआवजे का आदेश पलटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.