Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पंचायत चुनाव रोक पर सुनवाई 25 जून को, हाईकोर्ट ने पूछा– अब इतनी जल्दी क्यों?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

पंचायत चुनाव रोक पर सुनवाई 25 जून को, हाईकोर्ट ने पूछा– अब इतनी जल्दी क्यों?

RNS INDIA NEWS 24/06/2025
rns featured image new

राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन किया पेश, पिछली सुनवाई में दस्तावेज न रखने पर दी सफाई

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटवाने के प्रयासों के तहत राज्य सरकार ने मंगलवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट से इस मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की। मुख्य न्यायाधीश जी.एन. राव और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष सरकार की ओर से बताया गया कि पंचायत आरक्षण नियमावली 2025 का गजट नोटिफिकेशन 14 जून को प्रकाशित हो चुका है, लेकिन पिछली सुनवाई के दौरान यह दस्तावेज “कम्युनिकेशन गैप” के चलते अदालत में प्रस्तुत नहीं हो सका।

सरकार की ओर से तत्काल सुनवाई की अपील पर पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा, “अब इसमें ऐसी क्या जल्दी है? चुनाव कराए जाने को एक साल से अधिक हो चुका है और अदालत पहले भी इस संबंध में कई बार निर्देश दे चुकी है।” इसके बाद सरकार ने गजट नोटिफिकेशन अदालत में पेश किया।

कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 25 जून (बुधवार) दोपहर 2 बजे तय की है। तब तक पंचायत चुनाव पर लगी रोक जारी रहेगी। साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई अब इसी दिन संयुक्त रूप से की जाएगी।

मंगलवार को दीपिका किरौला और अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई प्रस्तावित थी, जिन्हें अब इसी सुनवाई में शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर निवासी गणेश कांडपाल समेत अन्य याचिकाकर्ताओं ने 9 और 11 जून को जारी पंचायत आरक्षण नियमावली को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने पूर्व आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित कर नया रोस्टर लागू किया है और उसे आगामी पंचायत चुनावों से ही प्रभावी मानने का प्रयास कर रही है, जो विधिसम्मत नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिजनों ने लगाई गुहार
Next: सस्पेंड चल रहे आईएएस वरुण चौधरी के कार्यकाल का विशेष ऑडिट शुरु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.