Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाने के प्रयास तेज, जल्द पेश होगा आरक्षण नियमावली का गजट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाने के प्रयास तेज, जल्द पेश होगा आरक्षण नियमावली का गजट

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक को हटवाने के प्रयास तेज हो गए हैं। सोमवार, 23 जून को पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि पंचायत आरक्षण नियमावली 2025 की अधिसूचना को गजट में प्रकाशित करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।

सचिव पंचायतीराज ने बताया कि गर्वमेंट प्रेस, रुड़की के निदेशक को निर्देशित किया गया है कि आरक्षण नियमावली की अधिसूचना की प्रति शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, जिससे इसे हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोर्ट में नियमावली की प्रति दाखिल कर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा और अंतरिम आदेश को हटाने का अनुरोध किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने वर्तमान पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया को लेकर अंतरिम आदेश जारी करते हुए चुनावी कार्यवाही पर रोक लगाई है। सचिव ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पूर्ण पालन किया जा रहा है और राज्य सरकार न्यायालय की गरिमा एवं उसके निर्देशों का सम्मान करते हुए पंचायत व्यवस्था को संविधान और विधि के अनुरूप संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आरक्षण प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज और अधिसूचनाएं नियमानुसार प्रस्तुत की जाएंगी ताकि न्यायालय से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के सारे शिक्षक क्लस्टर स्कूलों के खिलाफ
Next: साह चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.