Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पालिकाध्यक्ष ने वृष्टि प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
  • अल्मोड़ा

पालिकाध्यक्ष ने वृष्टि प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

RNS INDIA NEWS 04/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी के साथ रानीधारा क्षेत्र का दौरा किया। विदित हो कि बीते दिनों हुई बारिश से रानीधारा क्षेत्र में लोगों के घरों में मलबा और पानी काफी अधिक मात्रा में घुस गया था तथा नौले में भी भारी मलबा आ जाने के कारण काफी नुकसान हुआ था। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष जोशी ने रानीधारा क्षेत्र का भ्रमण कर मलबा आने से प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगरपालिका की टीम पूरी तरह मुस्तैद है तथा लगातार मलबा साफ करने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डेय के नेतृत्व में नगरपालिका की आपदा टीम लगातार मलबा हटाने के काम में लगी है। उन्होंने बताया कि लोगों के द्वारा अपने भवन निर्माण के उपरान्त मिट्टी को ऐसे ही फेंक दिया जा रहा है जो भारी बारिश होने पर मलबे का रूप धारण करके लोगों के घरों में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है तथा विगत दिनों इस पर चालानी कार्यवाही भी की गयी है। इसके आगे उन्होंने बताया कि नगरपालिका की वित्तीय स्थिति बेहद खराब है लेकिन इसके बाबजूद नगरपालिका पूरी तरह से प्रयास कर रही है कि जनसमस्याओं का तेजी से निस्तारण हो। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने जनता से अपील भी की है कि अपने भवन निर्माण की मिट्टी को खुले में ना छोड़े तथा इसका उचित निस्तारण करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मलबा साफ करने के लिए अविलम्ब मजदूर बढ़ाए जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि रानीधारा नौला क्षेत्र में ऊपरी जगहों पर लोगों के द्वारा मिट्टी डाली गई थी जिसने बारिश में नीचे आकर नुकसान किया। ऐसे लोगों को चिन्हित भी किया गया है तथा एक व्यक्ति के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गयी है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भी सौंप दी गयी है। इस अवसर पर एनटीडी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा, लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू, अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डेय सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ में हादसा, एक दर्जन से अधिक लापता
Next: नेहरू युवा केन्द्र और सोच संस्था ने युवा संवाद तथा मासिक धर्म विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.