Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पलायन आयोग की तर्ज़ पर हो कचरा प्रबंधन आयोग का गठन हो: नौटियाल
  • देहरादून

पलायन आयोग की तर्ज़ पर हो कचरा प्रबंधन आयोग का गठन हो: नौटियाल

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

देहरादून। एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड के निकायों में स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन आयोग का गठन किया जाना चाहिए।  शुक्रवार को नौटियाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के रिपोर्ट की ई लांचिंग करते हुए कहा कि पूरे देश भर में फिर अगले साल के लिए सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के लिए सुधार को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि पलायन आयोग की तर्ज़ पर कचरा प्रबंधन आयोग बनाया जाना चाहिए। उन्होंने वर्ष 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल निकायों के नतीजों का विश्लेषण किया। कहा कि इसमें राज्य के 87 निकाय शामिल गए थे। एक लाख से अधिक आबादी वाले आठ शहर और एक लाख से कम आबादी वाले 79 नगर व कस्बे इसका हिस्सा थे।
उन्होंने बताया कि आठ बड़े शहरों मेंर देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की, कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर और ऋषिकेश एक से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में थे। इस श्रेणी में देश के कुल 382 शहरी स्थानीय निकाय के बीच मुकाबला हुआ था। इनके अलावा छह निकाय 50,000 से 1,00,000 श्रेणी में, 10 निकाय 25,000 से 50,000 श्रेणी में, 10 निकाय 15,000 से 25,000 श्रेणी में और 53 निकाय 15,000 से कम आबादी वाले निकायों की श्रेणी में शामिल किए गए थे।
नौटियाल ने बताया कि हरिद्वार को एक लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में सबसे स्वच्छ गंगा शहर पुरस्कार मिला, हालांकि 330 की समग्र रैंक के साथ उत्तराखंड के आठ सबसे बड़े शहरों में से हरिद्वार को सबसे गंदा शहर पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के 87 में से 81 निकायों को कचरा मुक्त शहर (गार्बेज फ्री सिटी) श्रेणी में शून्य अंक मिले हैं। यह चिंताजनक जानकारी भी सामने आई है की 87 निकायों में से छह को खुले में शौच से मुक्त ओडीएफ श्रेणी में शून्यअंक मिले। इनमें काशीपुर, अल्मोड़ा, विकासनगर, भीमताल, केलाखेड़ा और गंगोलीहाट शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी की सुरक्षा हेतु राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग के लिए 130 करोड़ रूपये की व्यवस्था की जायेगी: सीएम
Next: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.