Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • जेब पर महंगाई की मार, 30 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
  • अंतरराष्ट्रीय

जेब पर महंगाई की मार, 30 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद।  पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बीती रात घड़ी में 12 बजते ही पेट्रोल और डीजल के दामों में भी इजाफा हो गया। इनके साथ ही केरोसिन तेल की कीमतें भी बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 30 रुपए तक महंगा हुआ है। ऐसे में यहां एक लीटर पेट्रोल 179.86 रुपए में बिक रहा है।
पाकिस्तान में पहले से महंगाई से हाहाकार है, अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल के बाद दैनिक चीजों के दामों में बड़ा असर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की आईएमएफ के साथ वार्ता विफल होने बाद यह फैसला लिया गया है।

वित्त मंत्री ने किया है एलान
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल से वस्तुओं पर सब्सिडी को समाप्त करने की बात कही थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को पाकिस्तान से साफ शब्दों में कहा है कि अगर उसे सहायता राशि चाहिए है तो वह तेल पर दी जा रही सब्सिडी तुरंत हटा दे। इसके बाद पाकिस्तान के वित्त मंत्री इस्माल ने एक ट्वीट कर बताया था कि सरकार ने 27 मई से प्रभावी रूप से पेट्रोल, डीजल, केरोसिन (मिट्टी के तेल) और हल्के डीजल की कीमतों में 30 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

स्थानीय मीडिया की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक पाकिस्तान में अब डीजल पेट्रोल की कीमतें कुछ इस तरह होंगी।
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौजूदा सरकार पर हमला बोला है। भारत की प्रशंसा करते हुए इमरान ने ट्विटर पर लिखा है कि देश पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ विदेशी आकाओं के सामने आयातित सरकार की अधीनता के लिए कीमत चुकाना शुरू कर रहा है। इतिहास में यह अब तकी की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। रूस से 30 फीसदी सस्ते तेल के लिए अक्षम और असंवेदनशील सरकार ने हमारे सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है।
इमरान ने आगे लिखा, इसके विपरीत, भारत, ‘अमेरिका का जोकि रणनीतिक सहयोगी है, वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहा है। अब हमारे देश को एक और भारी नुकसान होगा।’

पाकिस्तान में नई कीमतें (प्रति लीटर)
पेट्रोल 179.86 रुपये
डीजल 174.15 रुपये
मिट्टी का तेल 155.56 रुपये
हल्का डीजल 148.31 रुपये

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठंडा ठंडा कूल कूल कार्यक्रम में महिलाओं ने दी प्रस्तुति
Next: रूस से भारत की तेल खरीद ने तोड़ा रिकॉर्ड

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.