Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पैसे दोगुना करने के बहाने महिला को फ्लैट में बुलाया, दोस्तों ने रखी पति पर नजर, फिर हुआ ये कांड
  • राष्ट्रीय

पैसे दोगुना करने के बहाने महिला को फ्लैट में बुलाया, दोस्तों ने रखी पति पर नजर, फिर हुआ ये कांड

RNS INDIA NEWS 13/01/2025
rns featured image new

गुरुग्राम (आरएनएस)। हरियाणा के सोहना से एक बलात्कार का मामला सामने आया है। यहां पैसे दोगुना करने के बहाने महिला के साथ बार-बार रेप किया गया। बता दें कि आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर महिला से 2 लाख रुपये की ठगी भी की।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने परिवार के साथ सोहना इलाके में एक किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि उसका एक पड़ोसी अक्सर उसके घर आता-जाता था और शेयर बाजार में पैसा लगाने पर उसे बढिय़ा रिटर्न का लालच दिया करता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, आरोपी ने आठ महीने तक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। अपने दोस्तों की मदद से वे मेरे पति पर नजर रखते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे अपने भाई के फ्लैट पर बुलाया, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि आरोपी ने उसके पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने दोबारा पैसे मांगे तो वह उसका अश्लील वीडियो शेयर कर देगा।
महिला ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल किया। शनिवार को मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। सोहना सिटी थाने के एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया, जल्द ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एक अन्य घटना में उद्योग विहार थाने की पुलिस ने शनिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कैथल जिले के गढ़ी गांव निवासी करण सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार को उद्योग विहार थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि रिलायबल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी को उद्योग विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया गया और तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर मतदान प्रक्रिया बताई
Next: पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी; संगम पर भारी भीड़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.