Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर मतदान प्रक्रिया बताई
  • उत्तरकाशी

कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर मतदान प्रक्रिया बताई

RNS INDIA NEWS 13/01/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। निकाय चुनाव संपन्न कराने को नियुक्त कार्मिकों को सोमवार को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिकों को मतदान एवं चुनाव से संबंधित नियमों व प्रक्रियाओं के साथ ही आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित कीर्ति इंटर कालेज के सुमन सभागार में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के नगर निकायों के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए 104 पीठासीन अधिकारियों तथा 104 मतदान अधिकारी-प्रथम के साथ ही जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी मतदान प्रक्रिया से संबंधित सैद्धान्तिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ एसएल सेमवाल ने समस्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया एक संवेदनशील प्रक्रिया है, लिहाजा सभी कार्मिकों को नियमों और प्रक्रियाओं की भली भांति जानकारी प्राप्त करें। अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी। दो सत्रों में संचालित इस प्रशिक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी सचिन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) शैलेंद्र अमोली तथा केपीएस भंडारी द्वारा मतदान एवं चुनाव से संबंधित नियमों व प्रक्रियाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिकों के मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए पोस्टल बैलेट जारी करने के आवेदन के प्रपत्र को भरकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, रंगनाथ पाण्डेय, रविन्द्र पुंडीर, जिला अर्थ संख्याकीय अधिकारी चेतना अरोड़ा आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
Next: पैसे दोगुना करने के बहाने महिला को फ्लैट में बुलाया, दोस्तों ने रखी पति पर नजर, फिर हुआ ये कांड

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.