Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पैठानी में भालू के आतंक से लोग दहशत में
  • पौड़ी

पैठानी में भालू के आतंक से लोग दहशत में

RNS INDIA NEWS 07/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिले के पैठाणी में बीते करीब एक महीने से भालू के हमलों ने ग्रामीणों में दहशत बनी है। भालू अब तक 35 से अधिक मवेशियों को मार चुका है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत और भय का माहौल है। सबसे अधिक प्रभावित गांव कुचौली, कुडील, कठयूड़ और सौंठ शामिल हैं। जबकि रीखौली खण्ड के दो अन्य गांवों में भी भालू ने हमले किए हैं। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने इस क्षेत्र में विशेष ऑपरेशन शुरू कर दिया है। भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 17 लोगो की 4 टीमें गठित की गई हैं। इनमें 2 डॉक्टर, 2 ट्रेंकुलाइज स्नाइपर और अनुभवी वन्यजीव विशेषज्ञ भी शामिल हैं। डीएफओ सिविल पौड़ी पवन नेगी की अगुवाई में टीम भालू को पकड़ने में जुट गई है। विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 1 ड्रोन कैमरा और 10 ट्रैप कैमरे संभावित स्थलों पर लगाए गए हैं। हालांकि विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि करीब 600 गोशालाओं की चौकसी करनी पड़ रही है, जिससे काफी दिक्कत हो रही हैं। बीते शनिवार को ही चार अलग-अलग गांवों में टीमों ने जाकर रातभर ग्रामीणों के साथ भालू की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की। इस दौरान भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे और जाल भी लगाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में भालू के सबसे अधिक हमले हुए हैं, वहां गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। इसके अलावा टीम द्वारा कई स्थानों पर मचान भी बनाए गए हैं ताकि निगरानी और ट्रैकिंग की जा सके। डीएफओ पवन नेगी ने कहा कि ट्रैकिंग और मैपिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही ग्रामीणों को इस आतंक से राहत दिलाई जाए। वही क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी अभियान को लेकर जानकारी ले रहे है। डॉ धन सिंह ने कहा है कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर आवश्यक सहयोग किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की गिरकर मौत
Next: मौणा से ऊपर पहाड़ी पर दरार आने से लोगों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.