Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहली छिपाकर दूसरी शादी करने के आरोपी पर केस
  • देहरादून

पहली छिपाकर दूसरी शादी करने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

देहरादून। पहली पत्नी से तलाक लिए बिना झूठी जानकारी देकर दूसरी शादी करने के आरोप में महिला ने केस दर्ज कराया। महिला का आरोप ससुराल पक्ष पर मारपीट कर संपत्ति हड़पने का भी है। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नीरज कुमारी पत्नी मनोज कुमार पुत्री नेत्रपाल सिंह निवासी गुरु रोड पटेल नगर का कहना है कि उनका 2015 में अपने पति से तलाक हो चुका था। वर्ष 2016 में रिश्ते के मामा ने मनोज कुमार पुत्र जगबीर सिंह निवासी शांतिपुरम, बिलारी मुरादाबाद से मिलवाया। मनोज कुमार और उसके परिवारजनों ने कहा कि मनोज का तलाक हो चुका है। सहमति के बाद 26 अप्रैल 2016 को मनोज कुमार के साथ विवाह हो गया। ससुराल मुरादाबाद भी गई। इसके बाद पति के साथ गुरु रोड, देहरादून में किराये पर रहने लगी। विवाह के बाद दो बेटियां हुई। आठ दिसंबर 2021 को पति मनोज कुमार का एक सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया। इलाज के बाद पति पूरी तरह से ठीक नहीं हुए। एक जनवरी 2022 को पति व बच्चों के साथ ससुराल बिलारी मुरादाबाद चली गई। मार्च-2022 में बिलारी में पता चला कि, पति शादीशुदा है। उनका तलाक नहीं हुआ है। इस बारे में पति और ससुराल पक्ष से पूछा तो उन्होंने गाली गलौच करते हुए घर से जाने की बात कहते हुए अभद्रता की और दोनों बच्चियों को मारने की धमकी भी दी। बताया कि उनके पति के नाम की सभी जमीन मुरादाबाद में स्थित है उसको सास ने वसीयत के माध्यम से पति के बीमार होने का फायदा उठाते हुए अपने नाम करवा ली। आरोप है कि सास शारदा देवी, देवर सुमित व अमित और तहेरे ससुर सूरज सिंह ने मिलकर गालिया दी और मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। पटेलनगर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू करने की मांग
Next: किशोरी ने फांसी लगा की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.