Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू करने की मांग
  • देहरादून

उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य सरकार से पुराना भू-कानून रद्द कर जल्द हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू करने व मूल निवास की व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है। कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक में हुई बैठक का संचालन डीएस गुसाईं व अध्यक्षता जगमोहन सिंह नेगी ने की। बैठक में तय किया गया कि संगठन अगले 15 से 20 दिनो में जल्द शासन में गृह सचिव या मुख्य सचिव से मिलकर राज्य आंदोलनकारियों के 10% क्षैतिज आरक्षण व जारी शासनादेश पर कोई प्रगति न होने पर नाराजगी से अवगत कराएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि एक माह के धरने के बावजूद शासन प्रशासन से लेकर सरकार के जनप्रतिनिधियों ने मौके पर आकर संज्ञान तक नहीं लिया। मंच राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की 01 व 02 सितंबर शहादत दिवस पर दून व मसूरी में प्रतिभाग मुख्यमंत्री को भी अपनी मांगों से अवगत कराएगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि बजट की कमी से पिछले 03 माह से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की सम्मान पेंशन जारी नही हुई है। शहीदों के परिजन इसी पेंशन से अपनी घर की आर्थिकी चला रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से सुशीला बलूनी, जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, उर्मिला शर्मा, प्रदीप कुकरेती, डीएस गुसाईं, विक्रम भण्डारी, रुकम पोखरियाल, सुरेश नेगी, बीर सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह, गणेश डंगवाल, नवनीत गुसाईं, क्रांति कुकरेती, अम्बुज शर्मा, रामकृष्ण, सूर्या बमराडा, हेमन्त मंझखोला, राजेश पांथरी, धर्मेन्द्र सिंह, प्रभात डंडरियाल, सुमित थापा, मोहन खत्री, लोक बहादुर थापा, विजय बलूनी, मनोज नोटियाल, प्रमोद पंत, पुष्कर बहुगुणा, विपिन नेगी, पुष्पलता सिलमाना, मुन्नी खंडूड़ी, सुलोचना भट्ट, उर्मिला शर्मा, राधा तिवारी, सरोज रावत, अरुणा थपलियाल, कृष्णा खत्री, रेनू नेगी, बीना थपलियाल, मनोज नौटियाल, प्रमोद पंत, पुष्कर बहुगुणा, विपिन नेगी, सतेन्द्र नोगाईं, सुनील जुयाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 दरोगाओं को नई जगह पर मिली तैनाती
Next: पहली छिपाकर दूसरी शादी करने के आरोपी पर केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.