Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहचान छिपा किया नाबालिग से दुष्कर्म, दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया
  • देहरादून

पहचान छिपा किया नाबालिग से दुष्कर्म, दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया

RNS INDIA NEWS 03/04/2024
Girl abuse pocso

देहरादून(आरएनएस)। पहचान छिपाकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना ली। पहचान खुली तो अपने दो साथियों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। नहीं तो अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि 18 वर्षीय युवती ने तहरीर दी। कहा कि डेढ़ साल पहले वह नाबालिग थी। इस दौरान आईएसबीटी स्थित मॉल में एक युवक मिला। उसने अपना नाम राहुल निवासी निरंजनपुर बताते हुए पीड़िता से दोस्ती की। कुछ समय बाद उसे शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। दोस्ती के चार-पांच महीने बाद पीड़िता को पता लगा कि आरोपी का असली नाम सोफी मलिक है। उनसे धोखे से पीड़िता से दोस्ती की। पीड़िता ने उसका विरोध किया और कार्रवाई को कहा। आरोप है कि इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। डराया कि उसके पास पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं। जिन्हें वह वायरल कर देगा। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह उसके दोस्त शादाब कुरैसी और आहिल खान निवासी ब्राह्मणवाला से भी शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इन दोनों ने भी नशे में पीड़िता से बीते अगस्त में आईएसबीटी के पास स्थित मॉल में छेड़छाड़ की कोशिश की। आरोप है कि बीते 25 मार्च को सोफी मलिक ने पीड़िता से निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास मारपीट की और फरार हो गया। आरोप है कि इसके बाद डराकर 27 मार्च को आईएसबीटी के पास मिलने बुलाया। वहां पीड़िता का मोबाइल छीनते हुए मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी सोफी मलिक और उसके दोनों साथियों के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइकिलिस्ट अविनि व आयुष भारतीय टीम में चयनित
Next: बाबा तरसेम हत्याकांड को लेकर बाजपुर पहुंची एसआईटी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.