Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाबा तरसेम हत्याकांड को लेकर बाजपुर पहुंची एसआईटी
  • ऊधम सिंह नगर

बाबा तरसेम हत्याकांड को लेकर बाजपुर पहुंची एसआईटी

RNS INDIA NEWS 03/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। नानकमत्ता के चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के खुलासे को लेकर गठित टीम संदिग्ध मोबाइल नंबर्स की तलाश में बाजपुर क्षेत्र में पहुंचीं। जहां टीम ने अलग अलग कई ठिकानों पर जाकर जानकारी हासिल की है। नानकमत्ता में बीते दिनों कार सेवा के प्रमुख सेवादार बाबा तरसेम के डेरे में घुसकर दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हरकत में आई प्रदेश के डीआईजी ने तत्काल 80 सदस्यीय एक एसटीएफ टीम गठित कर खुलासे के लिये लगा दिया था। इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर सभी टीमें छोटे छाटे हर उस बिंदु पर काम कर रही हैं जो बाबा तरसेम और उनके हत्यारों से जुड़े हैं। इसी को लेकर बुधवार को एक टीम बाजपुर पहुंची यहां उन्होंने अनेकों स्थानों पर जाकर छानबीन की व लोगों से पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर क्षेत्र के कुछ नंबर्स ऐसे मिले हैं जिन पर पुलिस को संदेह है कि इनका कोई न कोई लिंक बाबा हत्याकांड से हो सकता है। ऐसे में टीम यहां पहुंची है। वहीं टीम में आये पुलिस अधिकारी मामले को लेकर किसी भी जानकारी को देने से मना करती रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहचान छिपा किया नाबालिग से दुष्कर्म, दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया
Next: काशीपुर निवासी स्टोर प्रबंधक की नोएडा में संदिग्ध मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.