Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहाड़ों पर तहसीलों में कामकाज रहा ठप
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पहाड़ों पर तहसीलों में कामकाज रहा ठप

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य में नौ जिलों में पूरी तरह तहसीलों में कामकाज ठप रहा। नैनीताल और देहरादून की पर्वतीय तहसीलों में भी पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के कार्य बहिष्कार का बड़ा असर पड़ा। राजस्व पुलिस का काम वापस न लेने और बिना संसाधनों के फार्मर रजिस्टर अंश निर्धारण का काम कराने पर संघ ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। राजस्व सेवक संघ ने तीन जून और चार जून को पूरी तरह कार्य बहिष्कार का ऐलान किया था। इसके तहत पहले दिन पटवारियों ने काम नहीं किया। इसके कारण तहसीलों में प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों के लिए आने वालों को बैरंग लौटना पड़ा। राजस्व पुलिस से जुड़े काम पूरी तरह ठप रहे। राजस्व सेवक संघ के अध्यक्ष विजय सिंह मेहता ने संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर सभी लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की। कहा कि बिना संसाधनों के राजस्व पुलिस का काम करना संभव नहीं है। हाईकोर्ट भी साफ कर चुका है कि राजस्व पुलिस का काम सिविल पुलिस को सौंपा जाए। कहा कि अंश निर्धारण का काम पूरी तरह ऑनलाइन किया जाना है। ये काम बिना संसाधनों के मोबाइल पर करना पड़ रहा है। मोबाइल पर काम करने में दिक्कत पेश आ रही है। इसके लिए सभी लोगों को बड़ी स्क्रीन वाले फोन, लैपटॉप, टैप जैसे उपकरण डाटा पैक के साथ उपलब्ध कराए जाएं। पदोन्नति को लेकर पटवारियों के पदोन्नति कोटे में किसी भी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। इसके साथ ही अन्य सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। ऐसा न होने पर चार जून के बाद आंदोलन की नई रणनीति को सार्वजनिक किया जाएगा। लगातार सरकार पर दबाव बना कर रखा जाएगा। विरोध जताने वालों में महामंत्री महिपाल पुंडीर, विनोद रावत, दिकपाल बोरा, गुलाब सिंह, श्याम सिंह तोमर, देवेंन्दर कंडारी, जगदीश परिहार, त्रिभुवन बोरा, अतुल, शिव सिंह आदि मौजूद रहे। यहां रहा कार्यबहिष्कार का असर देहरादून में चकराता, कालसी, त्यूनी, नैनीताल में धारी, कैंची, नैनीताल, बेतालघाट तहसील के क्षेत्र में कार्यबहिष्कार का असर रहा। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में कार्य बहिष्कार का असर रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविधान का खुला उल्लंघन कर रही सरकार: यशपाल आर्य
Next: जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: रेखा आर्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.