Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना लॉकडाउन में मायानगरी मुम्बई की चकाचौंध छोड़कर पहाड़ में रहकर फिल्मों के निर्माण के लिए संकल्परत, पहाड़ की दृढ़निश्चयी बेटी- कंचन पन्त
  • अल्मोड़ा

कोरोना लॉकडाउन में मायानगरी मुम्बई की चकाचौंध छोड़कर पहाड़ में रहकर फिल्मों के निर्माण के लिए संकल्परत, पहाड़ की दृढ़निश्चयी बेटी- कंचन पन्त

RNS INDIA NEWS 04/11/2020
IMG-20201104-WA0012.jpg

अल्मोड़ा। फिल्में बनाना बहुत खर्चीला काम है और फिल्मों में काम मिलना किस्मत की बात है। इस धारणा के कारण प्रदेश के युवा प्रतिभा होते हुए भी फिल्म लाइन में करियर बनाने के बारे में नहीं सोच पाते। कुछ गिने चुने कलाकार अगर किसी तरह मुंबई पहुंच भी गए तो सालों तक संघर्ष करने के बाद थक-हार कर कोई छोटी मोटी नौकरी करने लगते हैं। यानी फिल्म इंडस्ट्री उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत दूर है। लेकिन अगर फिल्म मेकर्स ख़ुद यहां चले आएं तो?
यही सोच लेकर लेखक-निर्देशक कंचन पतं मुंबई से उत्तराखंड लौटी हैं, इस सपने के साथ कि एक दिन उत्तराखंड और इसके नागरिकों की प्रतिभा पूरे देश को देखने को मिलेगी।
अल्मोडा़ के रानीधारा क्षेत्र की मूल निवासी कंचन पंत कई सालों से मॉस मीडिया से जुड़ी हैं। उन्होंने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में एक पत्रकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया और पिछले 8 साल से रेडियो-टीवी लेखन से जुड़ी हैं। कई पाठक उन्हें ‘यादों का इडियट बॉक्स विद नीलेश मिश्रा’ में लिखी कहानियों से जानते हैं। लेखक और क्रिएटिव हेड के तौर पर कंचन ने रेडियो के कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया है। वो बिग एफएम, रेड एफएम, सावन आदि के लिए 350 से अधिक कहानियां और सोनी और ज़ी टीवी के लिए पटकथाएं लिख चुकी हैं। लड़कियों की शिक्षा के लिए यूनिसेफ के लिए तैयार किए गए उनके एक कैंपेन की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी हुई है।
कंचन कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री ने फिल्म मेकिंग को लेकर हौव्वा खड़ा किया हुआ है जिससे नए और प्रतिभाशाली लोग उस तरफ़ जाने की हिम्मत ना कर पाएं। लेकिन उनका मानना है कि प्रतिभा, लगन और एक-दूसरे का साथ देने का जज़्बा हो तो फिल्में बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है।
कंचन इन दिनों अल्मोड़ा में रहकर अपनी कंपनी ZeroShots की पहली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। आगे की योजनाओं के बारे में कंचन बताती हैं कि उनकी कोशिश है कि लोग उत्तराखंड की खूबसूरती, यहां की संस्कृति, यहां की मुद्दों को फिल्मों में देखें और प्रदेश को शूटिंग की लोकेशन के तौर पर वो जगह हासिल हो, जो कभी कश्मीर को मिली थी। इसके अलावा वो हर फिल्म में यहां के युवाओं को फिल्म के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में ट्रेनिंग देना चाहती हैं ताकि आने वाली फिल्मों में वही युवा ZeroShots के साथ व्यावसायिक तौर पर जुड़ सकें।
उत्तराखंड में फिल्म मेकिंग से जुड़े लोगों, लेखक, सिनेमैटोग्राफर, एडीटर, गायक, संगीतकार और कलाकारों से कंचन ने अपनी इस मुहिम से जुड़ने और साथ मिलकर फिल्में बनाने का आह्वान किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानीय बाल मिठाईयां एवं इलैक्ट्रिकल सामग्री भी अब गैस्टबाजार पर उपलब्ध
Next: आज कैबिनेट की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.