Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहाड़ पर जाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस के ‘हिल एंडोर्समेंट’ हेतु आटोमेटिक फिजिकल टेस्ट होगा जरूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पहाड़ पर जाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस के ‘हिल एंडोर्समेंट’ हेतु आटोमेटिक फिजिकल टेस्ट होगा जरूरी

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। जल्द ही उत्तराखंड में पहाड़ पर जाने वाले वाहनों के चालकों के लाइसेंस के ‘हिल एंडोर्समेंट’ के लिए आटोमेटिक फिजिकल टेस्ट भी जरूरी होगा। उत्तराखंड के संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत सिंह ने रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे के मद्देनजर कहा कि पहाड़ पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अब चारधाम यात्रा पर जा रहे वाहनों के अलावा पर्यटक वाहनों की भी जांच की जाएगी। इसमें चालकों के लाइसेंस के ‘हिल एंडोर्समेंट’ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उत्तराखंड के संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के अलावा बहुत से वाहन पर्यटकों को लेकर आते हैं, लेकिन चारधाम यात्रा का दवाब ज्यादा होने के कारण अन्य वाहनों की जांच की अनदेखी हो जाती है। अब हमें चारधाम यात्रा से इतर पर्यटन पर भी ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। हम अब ड्राइविंग लाइसेंस के हिल एंडोर्समेंट पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
सनत सिंह ने बताया कि पहाड़ पर गाड़ी चलाने के लिए चालक के लाइसेंस का ‘हिल एंडोर्समेंट’ जरूरी होता है। उत्तराखंड के पास हिल एंडोर्समेंट के लिए टेस्ट करने की पहले सुविधा नहीं थी जिसे देखते हुए टेस्ट आनलाइन कर दिया गया था। ऑनलाइन टेस्ट में चालक को एक वीडियो दिखाकर उस पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देकर वह उसमें पास हो जाता है लेकिन उसमें उसके कोई व्यावहारिक ज्ञान अथवा कौशल की जांच नहीं हो पाती।
संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत सिंह ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य है कि लाइसेंस के हिल एंडोर्समेंट के लिए चालकों का सही ढंग से आटोमेटिक टेस्ट हो जो वह भौतिक रूप से पास करें। इसके लिए हमारे यहां ड्राइविंग ट्रेक बनाए गए हैं। देहरादून में तो ऐसा ट्रेक पहले से चल रहा है। अब हरिद्वार और ऋषिकेश में भी ऐसे ट्रेक बन गए हैं जो एक-दो महीने में संचालित हो जाएंगे।
रुद्रप्रयाग में शनिवार को एक टेम्पो-ट्रैवलर के पहाड़ से नीचे गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले, 11 जून को उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में एक बस खाई में गिर गयी थी जिसमें तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अधिकारियों को तमाम मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को वाहनों की यांत्रिक दशा की जांच करने, लाइसेंस जारी करने से पूर्व चालकों का कड़ाई से परीक्षण करने, ग्रीन कार्ड जारी करने में सावधानी बरतने, ज्यादा गति और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता के गले से खींची गई चेन समेत दो गिरफ्तार
Next: ग्रामीणों का जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.