Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अधिवक्ता के गले से खींची गई चेन समेत दो गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

अधिवक्ता के गले से खींची गई चेन समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  पुलिस ने महिला अधिवक्ता से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी है। इसके अलावा टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक बरामद कर पुलिस ने आरोपी को भी धर दबोचा है। जसपुरखुर्द निवासी अधिवक्ता रुहम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जून की शाम करीब छह बजे वह रामलीला रोड स्थित जिम से अपने घर लौट रही थी। चीमा चौराहे पर बाइक सवार दो लोगों ने उसके गले से सोने की चेन व लॉकेट झपट्टा मारकर छीन लिया और बाइक से आरओबी की ओर भाग गए। उसने घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। चार दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज कर गूलरभोज के दो आरोपियों ठंडा नाला गूलरभोज थाना गदरपुर निवासी हैदर अली पुत्र युसूफ व लईक पुत्र तौफिक को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर छीनी गई चेन बरामद कर ली है। रविवार को खुलासा करते हुए एएसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक प्लेटिना बरामद कर सीज कर दी गई है। पकड़े गए चोरों ने बताया कि त्योहारी सीजन में खर्चा निकालने के लिए वह इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। टीम में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई सतीश शर्मा, एसआई विपुल जोशी, चित्रगुप्त, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, दीपक, गजेंद्र व सुरेंद्र आदि रहे। उधर, टांडा चौकी प्रभारी मनोज जोशी ने कचनालगाजी निवासी तालिम रजा पुत्र रहीस के कब्जे से बाजार से चोरी हुई धीमरखेड़ा श्यो सिंह की बाइक बरामद कर ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो साल के प्रवास के लिए दोहा पहुंचे गढ़ चालदा महाराज
Next: पहाड़ पर जाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस के ‘हिल एंडोर्समेंट’ हेतु आटोमेटिक फिजिकल टेस्ट होगा जरूरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.