Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहाड़ के लोकल रूटों पर बसों की कमी से सवारियां परेशान
  • देहरादून

पहाड़ के लोकल रूटों पर बसों की कमी से सवारियां परेशान

RNS INDIA NEWS 10/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश से पहाड़ के लोकल रूटों पर बसों की कमी लगातार बनी हुई है। पहाड़ की सवारियों को बसों के लिए भटकना पड़ रहा है। मंगलवार को श्रीनगर लोकल रूट और टिहरी उत्तरकाशी लोकल रूट के प्लेटफार्म पर एक भी बस नहीं थी। बसों की जगह प्लेटफार्म पर टैक्सी खड़ी नजर आईं। बसें नहीं होने से सवारियों को टिकट देने वाले कर्मचारी भी टिकट काउंटर बंद कर चलते बने। मंगलवार को सुबह ही श्रीनगर लोकल रूट के साथ टिहरी और उत्तरकाशी रूट पर परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। बसें नहीं होने से सवारियां सामान के बोझ के साथ भटकती रहीं। संयुक्त यात्रा बस अड्डा से देहरादून रोड पर नटराज चौक तक सवारियां बसों के लिए भटकती नजर आईं। हालात यह रहे कि सामान्य दिनों में संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर में सवारियों का इंतजार करने वाली कतार से खड़ी बसों की जगह टैक्सियां खड़ी नजर आईं। गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई सवारियों ने टैक्सी से सफर तय किया। घनसाली जाने वाली अनिता, पूनम ने बताया कि वह दिल्ली से सुबह 7 बजे संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर पहुंचे, लेकिन सुबह 10 बजे तक बस नहीं मिली। बताया कि टिकट काउंटर से कर्मचारी भी गायब मिले। आखिरकार टैक्सी हायर कर घनसाली का सफर तय कर रहे हैं। यही हाल श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, लंबगांव, चंबा, गजा आदि क्षेत्रों में जाने वाली सवारियों का रहा, जो बसों के लिए भटकते रहे। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि अब चारधाम पर गई बसों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। दोपहर में यात्रा से करीब 15 बसें लौटी हैं, इन्हें प्राथमिकता के आधार पर लोकल रूट पर संचालित करने के निर्देश परिवहन कंपनियों को दिए हैं। इससे लोकल सवारियों को काफी राहत मिलेगी।

पंजीकरण न होने से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री लौटे
केदारनाथ धाम, यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने पर ऋषिकेश में फोटो पंजीकरण की व्यवस्था स्लॉट के आधार पर कर दी गई है। पंजीकरण केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेमअनंत ने बताया कि मंगलवार से स्लॉट के आधार पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन एक निश्चित आंकड़े का स्लॉट खोला जाएगा। उससे अधिक फोटो पंजीकरण नहीं होंगे। नई व्यवस्था के तहत अब तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के लिए स्लॉट बुक कराना होगा। बताया कि मंगलवार को स्लॉट पैक होने पर एक हजार से अधिक यात्रियों को लौटाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन विभाग को मिली कुमाऊं से 15 और रोडवेज से 25 बसें
Next: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के झांसे में गंवाए 53 हजार रुपये

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.