Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून में 7 स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल 92 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
  • देहरादून

पछुवादून में 7 स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल 92 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
rns featured image new

ठाकुरपुर में एक ही परिवार के 14 लोग पॉजिटिव, सभी होम हादसोलेशन में

विकासनगर। पछुवादून में बुधवार को भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दहाई के अंक को पार कर गया। यहां सात स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल 92 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिनमें सीएचसी सहसपुर के पांच स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएचसी सहसपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विनीता सयाना ने बताया कि एक चिकित्सक और एंबुलेंस चालक समेत अस्पताल के कुल पांच स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सुद्धोवाला में एक ही परिवार के दस लोग, ठाकुरपुर में एक ही परिवार के चौदह लोग, सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र से कुल पंद्रह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर उप जिला चिकित्सालय की सहायक नोडल अधिकारी रितु जोशी ने बताया कि अस्पताल की एक एएनएम और एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मुख्य बाजार समेत अलग-अलग क्षेत्रों से 32 अन्य लोग संक्रमित पाए गए। वहीं चकराता में नौ, साहिया में एक गर्भवती महिला समेत तीन और त्यूणी में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
टीकाकरण को किया जागरूक: राजकीय हाईस्कूल मदर्सू के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए घर-घर जाकर एक मई से शुरु हो रहे टीकाकरण की जानकारी देते हुए ग्रामीणों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने भी ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अधिक है। इससे बचाव के लिए सावधानी और टीकाकरण जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कार्यालयों में 1 मई तक कार्यालय बंद रखने का आदेश निरस्त, अब होगी यह व्यवस्था
Next: प्राइवेट अस्पताल और लैब से करवाएं आरटीपीसीआर जांच : हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.