Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून में यमुना और टौंस नदी का उतार-चढ़ाव जारी, तटवर्ती बस्तियों पर खतरा
  • देहरादून

पछुवादून में यमुना और टौंस नदी का उतार-चढ़ाव जारी, तटवर्ती बस्तियों पर खतरा

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून में यमुना और टौंस नदी में आए उफान से तटवर्ती बस्तियों पर खतरा मंडराने लगा है। वजह उफान के कारण तटों पर कटान शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में जलस्तर कुछ कम जरूर हुआ है, लेकन तटों को छूती लहरें अभी भी लोगों में दहशत का कारण बनी हुई हैं। बीते एक सप्ताह से यमुना और टौंस नदी का उतार, चढ़ाव जारी है। हालांकि मंगलवार को दोनों का जलस्तर लाल निशान से कुछ दूर रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार यमुना का जल स्तर 455.03 दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 34 सेमी दूर है। जबकि टोंस का जल स्तर खतरे के निशान से 20 सेमी दूर 644.55 मीटर दर्ज किया गया। लहरों के उतार चढ़ाव को देखते हुए तटवर्ती बस्तियों के लोग अभी भी घबराए हुए हैं। लोगों की घबराहट का कारण ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश भी है। प्रशासन की ओर से लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लेकिन लोग फिलहाल घर छोड़ कर जाने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन की ओर से बचाव के इंतजाम किए जाने लगे हैं। चौबीस घंटे के अंदर यमुना का जलस्तर करीब दस सेमी मीटर तक कम हुआ है। टौंस नदी का पानी करीब पांच सेमी कम हुआ है। लेकिन यमुना और टोंस दोनों ही बीते एक सप्ताह से लाल निशान के आसपा बह रही हैं। हालांकि अभी इससे अधिक खतरा तो नहीं लेकिन तटवर्ती क्षेत्र के डुमेट बस्ती, ढकरानी गांव की निचली बस्ती, बाड़वाला में यमुना किनारे की बस्ती में कई ऐसे घर हैं जो लहरों से कुछ ही दूर हैं। इन बस्तियों के बाशिंदों की इसी वजह से धड़कने बढ़ने लगी हैं। प्रशासन की ओर से पहले ही यहां के लोगों को सर्तक कर दिया गया है। जलस्तर बढ़ा तो आगे कुछ दिनों में खतरा जरूर बढ़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाटा कंपनी के नाम से नकली चाय व नमक बेचने के मामले की पोल खुली
Next: ठेकेदार पर काम पूरा न करने व रुपये हड़पने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.