Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून में परंपरागत ढंग से मनाया गया भैयादूज
  • देहरादून

पछुवादून में परंपरागत ढंग से मनाया गया भैयादूज

RNS INDIA NEWS 03/11/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैयादूज पर्व रविवार को पछुवादून में परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। भैयादूज पर्व के चलते मिठाई की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों भी भीड़ रही। पर्व के चलते रविवार सुबह से ही घरों में भैयादूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर उनकी उन्नति और समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया और कई उपहार दिए। बड़ी तादाद में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैयादूज की परंपरा का निर्वहन किया। शहर की मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहक उमड़े नजर आए। आलम यह रहा कि कई मिठाई की दुकानों पर शाम होते-होते मिठाई ही खत्म हो गई। वहीं जिला कारागार सुद्धोवाला में भी पहुंचकर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। इसके चलते जिला कारागार के बाहर काफी भीड़ नजर आई।

मान्यता है कि अकाल मृत्यु से बचाता है बहन के घर का भोजन
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव की पत्नी छाया से यमराज और यमुना का जन्म हुआ। यमराज ने तपस्या कर ब्रह्मदेव को प्रसन्न कर लिया और यमलोक के अधिपति बन गए। वहीं यमुना नदी के रूप में धरती पर बहने लगीं। यमराज और यमुना भाई-बहन होकर भी मिल नहीं पाते थे। एक बार यमुना ने अपने भाई यमराज को घर आने का निमंत्रण दिया। बहन के आमंत्रण पर यमराज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को उनके घर पहुंचे। भाई को आया देख यमुना ने कई तरह के व्यंजन बनाकर उन्हें खिलाए। इसके बाद यमुना ने अपने भाई यमराज को तिलक लगाकर आरती भी उतारी। यमराज भी बहन का प्रेम देखकर प्रसन्न हो गए। उन्होंने अपनी बहन से वरदान मांगने को कहा। बहन ने कहा कि जो भी भाई इस तिथि पर अपनी बहन के घर भोजन करे उसकी अकाल मृत्यु न हो। यमराज ने अपनी बहन को खुशी-खुशी ये वरदान दे दिया। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झाड़ियों में मिला वृद्धा का शव
Next: गौरीकुंड में मां गौरामाई के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.