Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अघोषित बिजली कटौती ने किया परेशान
  • देहरादून

अघोषित बिजली कटौती ने किया परेशान

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कटौती जारी है। चार से पांच घंटे तक लगातार अघोषित कटौती के चलते लोग परेशान हैं। सुबह व शाम के समय हो रही बिजली कटौती के चलते क्षेत्र में पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया है। जिससे लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से लगातार पछुवादून में बिजली की अघोषित कटौती चल रही है। शनिवार को भी क्षेत्र के शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में चार से पांच घंटे की बिजली कटौती रही। विकासनगर व उसके आसपास के पचास से अधिक गांवों में चार घंटे की अघोषित कटौती रही। जबकि हरबर्टपुर सहसपुर मे भी चार घंटे की अघोषित कटौती रही। इन क्षेत्रों में सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई थी जो बारह बजे दोपहर बाद ही सुचारु हो पायी। वहीं सेलाकुई, सुद्धोवाला, भाऊवाला, राजावाला सहित आसपास के साठ से अधिक गांवों में भी करीब पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। सुबह नौ बजे बिजली गुल होने के बाद दो बजे आपूर्ति सुचारु हो पायी। बिजली कटौती के चलते इन सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति भी ठप रही। लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पाया है। ठंड के मौसम में लोगों के घरों में पानी न आने के कारण लोग दैनिक उपयोग व खाने पीने के लिए पानी को हैंडपंपों व नहरों से वाहनों में पानी ढोते रहे। ऊर्जा निगम विकासनगर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि प्रदेश में बिजली की खपत अधिक, उत्पादन व आपूर्ति कम होने के कारण कटौती की जा रही है। कहा कि बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय भी तय नहीं होता। लोड अधिक होने पर अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मिला समलौंण सम्मान
Next: वरिष्ठ नागरिकों को दी नालसा योजना की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.