Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून में दोपहर बाद बीएसएनएल की संचार सेवा ठप
  • देहरादून

पछुवादून में दोपहर बाद बीएसएनएल की संचार सेवा ठप

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून में दोपहर एक बजे बाद बीएसएनएल की संचार सेवा पूरी तरह से ठप हो गयी है। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन, लैंड लाइन फोन और इंटरनेट सेवा के उपकरण शोपीस बनकर रह गये हैं। लोगों को आपसी संपर्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर एक बजे अचानक बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो गयी। जिसके बाद देर शाम तक संचार सेवा शुरू नहीं हो पायी। इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन, लैंड लाइन फोन और इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद होने के कारण शोपीस बने रहे। संचार सेवा बंद होने के कारण बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का लोगों से संपर्क कट गया। लोग न तो सोशल मीडिया से कहीं संपर्क कर पाये और न ही फोन पर बातचीत कर पाये। बाजार में अधिकांश एटीएम भी ठप पड़े रहे। एटीएम से लोग पैसे नहीं निकाल पाये। अधिकांश बैंकों के एटीएम बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा से जुड़े हैं। इंटरनेट बंद होने के कारण एटीएम भी ठप रहे। वहीं गैर सरकारी कार्यालय जो बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा से जुड़े हैं उनका काम काज पूरी तरह से ठप रहा। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के अवर अभियंता निर्मल सिंह नेगी का कहना है कि ओएफसी लाइन ब्रेक होने के कारण संचार सेवा बाधित रही। कर्मचारियों की टीम फॉल्ट ठीक करने के लिए भेज दी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
Next: नकली नमक की ब्रिकी के मामले में सात कारोबारियों को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.