Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून क्षेत्र में चार स्क्रीनिंग प्लांट सील
  • देहरादून

पछुवादून क्षेत्र में चार स्क्रीनिंग प्लांट सील

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से चल रहे स्क्रीनिंग प्लांटों में तहसील प्रशासन ने औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आसन और शीतला नदी पर स्वीकृत चार स्क्रीनिंग प्लांटों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं होना पाया गया। मानकों का पालन न किये जाने पर तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी को चारों स्क्रीनिंग प्लांट को बंद कराने की संस्तुति भेजी है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर चारों प्लांटों को तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है।
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश के निर्देश पर गुरुवार को तहसील प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खनन विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों व उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्क्रिनिंग प्लांटों पर छापेमारी की। जिसमें सांई स्क्रिनिंग प्लांट के संचालक राहुल पुंडीर के प्रतिनिधि अनिल कुमार की मौजूदगी में आसन नदी स्थित स्क्रीनिंग प्लांट, आशीर्वाद स्क्रीनिंग प्लांट रामपुर के प्लांट आपरेटर आदिल, पदम जी स्क्रीनिंग प्लांट खुशालपुर के प्रतिनिधि राजेश कुमार और लक्ष्मी स्क्रीनिंग कैंचीवाला के प्रबंधक परशुराम की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने प्लांटों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि प्लांटों के लिए निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। प्लांटों के चारों ओर चारदीवारी का निर्माण नहीं किया गया। प्लांटों के समीप मेटालिक रोड नहीं बनाई गई। प्लांटों के समीप हरित पट्टी विकसित नहीं की गयी और कन्वेयर बेल्ट को कवर नहीं किया गया। इन तमाम मानकों का पालन न किये जाने पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने चारों स्क्रीनिंग प्लांटों को बंद करने की संस्तुति रिपोर्ट एसडीएम विकासनगर को भेजी। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि संस्तुति को उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को भेजा है। कहा कि जिलाधिकारी देहरादून ने चारों प्लांटों को बंद कर सील करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर चारों प्लांटों को बंद कर सील कर दिया गया है। तहसील प्रशासन की टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक रविंद्र पुंडीर, जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्तदान शिविर आयोजित, 104 युवाओं ने किया रक्तदान
Next: निजी प्रशिक्षण कैंप के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.