Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून संयुक्त समिति ने शीशमबाड़ा प्लांट को हटाने की डीएम से की मांग
  • देहरादून

पछुवादून संयुक्त समिति ने शीशमबाड़ा प्लांट को हटाने की डीएम से की मांग

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून संयुक्त समिति ने शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के तत्काल स्थानांतरण की कार्रवाई तेज करने को लेकर जिलाधिकारी देहरादून और नगर आयुक्त से मुलाकात की। समिति ने प्लांट के स्थानांतरण नहीं किए जाने पर रोष जताया। समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि प्लांट में एनर्जी प्लांट लगाने की सूचना को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि नगर निगम, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री तक प्लांट के स्थानांतरण की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन मीडिया में लगातार एनर्जी प्लांट लगाने की खबरों से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही हे। पछुवादून संयुक्त समिति का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी देहरादून और नगर आयुक्त देहरादून से मिला। पछुवादून संयुक्त समिति ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को बताया कि एक तरफ नगर निगम शीशमबाड़ा प्लांट को हटाने को लेकर प्रस्ताव पारित कर चुका है। जिला प्रशासन ने प्लांट स्थानांतरण के लिए जगह चिन्हीकरण के लिए समिति गठित की है। जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री भी प्लांट को हटाने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं रेम्की कंपनी व नगर निगम शीशमबाड़ा में लगातार एनर्जी प्लांट लगाने की बात कर रहे हैं। संयुक्त समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्लांट में एनर्जी प्लांट लगाने की कोशिश की गयी तो समिति व्यापक स्तर पर जनांदोलन करेगी। संयुक्त समिति ने जिलाधिकारी से प्लांट स्थानांतरण के लिए जगह चिन्हीकरण की कार्रवाई तेज करने की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी देहरादून ने पछुवादून संयुक्त समिति को आश्वस्त किया है कि प्रशासन का अब सारा ध्यान कूड़ाघर स्थानांतरण पर है। इस काम में लगे अधिकारियों और नगर निगम से निरंतर प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी जाएगी। जिसकी सूचना बराबर पछवादून संयुक्त समिति को भी जारी की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, अरुण कुमार, प्रेम कोठारी, राजेंदर राज गंगसारी, राय सिंह, राजेंद्र बलूनी, अशोक नेगी, अमित पवार, विनोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विजय पाल बार्थवाल, सपना शर्मा, पूनम पवार, आशा रावत, नीलम थापा, वीरेंद्र बलूनी, बालकिशन सहगल, अशोक जोशी, राजेश प्रधान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता में छावनी परिषद की टीम ने अवैध निर्माण किया सील
Next: पुलिस और छात्र-छात्राओं ने सेलाकुई में निकाली जागरूकता रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.