Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पांच साल में राज्य की मांग से दोगुना होगा बिजली का उत्पादन : धामी
  • देहरादून

पांच साल में राज्य की मांग से दोगुना होगा बिजली का उत्पादन : धामी

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में पांच साल के भीतर बिजली का उत्पादन तय मांग का दोगुना होगा। रविवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन को लेकर सभी विकल्पों पर मजबूती के साथ काम किया जा रहा है। सीएम आवास में रविवार को पिटकुल की ओर से उत्तराखंड शासन को लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी की ओर से सीएम धामी को लाभांश का चेक सौंपा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने को विद्युत निगमों को पूरी सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। राज्य स्थापना की मूल संकल्पना में उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाना था। इसके लिए ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से लगातार काम किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि अगले पांच सालों में उत्तराखंड में राज्य की मांग के हिसाब से ऊर्जा का उत्पादन हो। ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाते हुए बिजली उत्पादन को दोगुना किया जाएगा। सीएम ने पिटकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सितम्बर 2024 में पिटकुल के जिन पांच नए सब स्टेशनों का शिलान्यास किया गया, उनके कार्यों में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी, निदेशक पिटकुल जीएस बुधियाल, कंपनी सचिव अरूण सब्बरवाल, मनोज कुमार, शालू जैन, पंकज कुमार मौजूद रहे।

एक साल में पिटकुल का मुनाफा 114 करोड़ बढ़ा
एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने बताया कि सीएम के मार्गदर्शन में पिटकुल ने वर्ष 2022-2023 में 26.99 करोड़ लाभ कमाया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 141.67 करोड़ का लाभ कमाया। पिटकुल तीन सालों से शासन को हर साल पांच करोड़ का लाभांश देता था। इस साल लाभांश बढ़ा कर 11 करोड़ दिया गया। पिटकुल की ट्रांसमिशन उपलब्धता भी 99.70 प्रतिशत है। जो निर्धारित राष्ट्रीय मानकों 98 प्रतिशत से अधिक है। इससे पिटकुल की प्रोत्साहन धनराशि में इजाफा हुआ है। इस लाभ का एक तिहाई भाग, विद्युत टैरिफ में छूट के रूप में सीधे दिया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है।

बिजली की मांग, उपलब्धता में बड़ा अंतर
राज्य की मौजूदा समय में बिजली की मांग 2600 मेगावाट है। जबकि अपने स्रोतों से उपलब्धता बामुश्किल 1000 मेगावाट है। सर्दियों में ये उपलब्धता और घट जाती है। मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने को हाइड्रो, सोलर, थर्मल, जियो थर्मल समेत सभी अन्य विकल्पों पर भी काम किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पतंजलि कर्मी के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
Next: दून विहार में नई पेयजल वितरण प्रणाली कार्य का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.