Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पांच दिन बाद भी ठीक नहीं हुई पेयजल योजना
  • पौड़ी

पांच दिन बाद भी ठीक नहीं हुई पेयजल योजना

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

पौड़ी। बारिश से क्षतिग्रस्त हुई नानघाट पेयजल योजना पांच दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है, जिससे पौड़ी की जनता को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जल संस्थान का कहना है कि पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। पौड़ी शहर में श्रीनगर पंपिग पेयजल योजना के अलावा नानघाट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। नानघाट पेयजल योजना से मौजूदा समय में शहर को दो एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। बीते बीस जुलाई को भारी वर्षा के चलते नानघाट पेयजल योजना धनखुला नामक स्थान में क्षतिग्रस्त हो गई। जल संस्थान का कहना है कि करीब 35 मीटर पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है। तब से पांच दिन हो गए हैं लेकिन विभाग पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया है। दूसरी पेयजल योजना श्रीनगर अलकनंदा नदी से शहर को पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन इन दिनों वर्षा के कारण गंदा पानी आने से पौड़ी शहर में कम ही पेयजल की आपूर्ति हो रही है। एमआइसी रोड निवासी पूनम नयाल, शशी नेगी, थाना मोहल्ला निवासी अमृता रावत, लोअर बाजार निवासी दीपक बड़थ्वाल आदि का कहना है कि इन दिनों कम ही पानी की आपूर्ति होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त हुई नानघाट पेयजल योजना को जल्द दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग जल संस्थान से की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शिव कुमार राय का कहना है कि पेयजल योजना को ठीक कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 अगस्त से होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
Next: कार की टक्कर से हुई दो की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.