Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पाले में फिसलकर खाई में गिरा वाहन, चालक सुरक्षित
  • देहरादून

पाले में फिसलकर खाई में गिरा वाहन, चालक सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 20/12/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  कोरुवा पेट्रोल पंप जा रहा लोनिवि चकराता का वाहन कालसी मोटर मार्ग पर ग्राम कोरुवा के समीप शुक्रवार सुबह पाले पर फिसल कर दुर्घनाग्रस्त हो गया। वाहन क्रश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जाकर अटक गया। हादसे में चालक सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिवि चकराता द्वारा अनुबंधित बोलेरो वाहन डीजल भरवाने के लिए कोरुवा पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर जमे पाले पर फिसल कर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे क्रश बैरियर से टकराते हुए खाई में जाकर अटक गया। हालांकि वाहन चालक मनीष को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। लोनिवि सहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि सड़क पर जम रहे पाले से निपटने के लिए लगातार चूना डाला जा रहा है। हालांकि, अत्यधिक पाला जमने से फिसलन बनी हुई है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने वाहन चालकों से संभलकर वाहन चलाने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने दी सरकार के खिलाफ सामूहिक उपवास की चेतावनी
Next: राशिफल 21 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.