Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • झारखंड में बड़ा हादसा : पाकुड़ में गैस सिलेंडर भरा ट्रक बस से भिड़ा, 15 लोगों की मौत
  • झारखंड

झारखंड में बड़ा हादसा : पाकुड़ में गैस सिलेंडर भरा ट्रक बस से भिड़ा, 15 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 06/01/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। बुधवार सुबह झारखंड के पाकुड़ जिले में बड़ा सडक़ हादसा हो गया। एक बस व ट्रक की जबर्दस्त टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
दुर्घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे थे। पुलिस के अनुसार लिट्टीपाड़ा-अमरापाड़ा मुख्य सडक़ पर पडेर कोला की समीप निजी बस और सिलेंडरों से भरा ट्रक सामने से टकरा गए। अनियंत्रित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों में अधिकांश लोग बस सवार हैं। जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
आरंभिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हताहत यात्रियों का अभी विवरण नहीं मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में पीडि़तों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

टक्कर ऐसी कि सडक़ पर बिछ गई लाशें
बस साहिबगंज से दुमका जा रही थी। पाकुड़ के एसपी एचपी जनार्दन ने कहा है कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग बस से मृत या घायल हालत में सडक़ पर गिर गए तो कई लोग अंदर ही फंसे रह गए। बस में से घायलों व मृतकों को निकालने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटनाएं रोकने के लिए देश में पुलों की भी होनी चाहिए एक्सपायरी डेट : नितिन गडकरी
Next: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से एक्शन में मोदी सरकार, होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.