Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ओवरलोड ट्रक ने युवती को कुचला, लोगों ने सड़क जाम की
  • हरिद्वार

ओवरलोड ट्रक ने युवती को कुचला, लोगों ने सड़क जाम की

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी क्षेत्र के गांव फेरुपुर में गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने युवती को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेज दिया। गुस्साए लोगों ने पथरी फेरुपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस को ओवलोड वाहनों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस के अनुसार फेरुपुर निवासी युवती सुषमा 23 वर्ष पुत्री लाल सिंह अम्बुवाला में पोस्टऑफिस में कार्य करती थी। पोस्ट ऑफिस से ड्यूटी खत्म कर वह स्कूटर पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे गन्ने से लदे ओरलोड ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे युवती स्कूटर सहित सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक के नीचे आने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी के बाद युवती के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकला। गुस्साए लोगों ने पथरी फेरुपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि लक्सर हरिद्वार मार्ग पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया ट्रक के नीचे आने के कारण युवती की मौत हुई है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी: सीएम धामी
Next: बास्केटबॉल के महिला और पुरुष वर्ग में दून बना चैंपियन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.