Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • इमरजेंसी सेवा के लिए डाक्टर न होने पर लोगों में आक्रोश
  • चम्पावत

इमरजेंसी सेवा के लिए डाक्टर न होने पर लोगों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 05/08/2020
rns featured image new

चम्पावत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में 24 घंटे इमरजेंसी डाक्टर के तैनात रहने के सीएमओ के आदेशों का खुला मखौल उड़ाया जा रहा है। बुधवार सुबह घायल को देखने के लिए एक डाक्टर के मौजूद न होने पर लोगों में आक्रोश छा गया। लोगों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। बुधवार की सुबह पम्दा गांव के रिटायर्ड शिक्षक गोपाल दत्त जोशी मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। इसी दौरान एकाएक संतुलन बिगडऩे से वह तड़ाग के पास गहरी खाई में गिर गए। गिरीश चंद्र जोशी और भगवानदास वर्मा ने लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अध्यक्ष नगेंद्र के साथ दुर्गेश चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, देवेश जोशी, उत्तम सिंह नेगी और तड़ाग के ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ताला लटका होने के बाद सूचना पर फार्मासिस्ट मनोज कुमार वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर भेजा। लोगों ने अस्पताल में इमरजेंसी सेवा के लिए डाक्टर न होने पर गहरी नाराजगी जताई। नगेन्द्र जोशी सहित अन्य लोगों ने कहा बीते दिनों सीएमओ के आदेश के बाद भी अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं। अस्पताल में एक भी डाक्टर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाओं को नहीं सुधारता है तो वह आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक
Next: लधियाघाटी के युवक की डेंगू से हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.