Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लाउडस्पीकर विवाद सुलझाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राज ठाकरे नहीं होंगे शामिल
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

लाउडस्पीकर विवाद सुलझाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राज ठाकरे नहीं होंगे शामिल

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)।  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे राज्य सरकार की ओर से लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने यह जानकारी दी है। इस बैठक में मनसे नेता संदीप देशपांडे, बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई शामिल होंगे। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व सीएम व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार करेंगे।
गृह मंत्री दिलीप वालसे ने आज होने वाली सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में लाउडस्पीकरों को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है। राज्य में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के मद्देनजर, ठाकरे ने कहा था कि देश के मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि धर्म कानून और देश से ऊपर नहीं है। उन्होंने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए भी कहा था।

राज ठाकरे दे चुके हैं यह चेतावनी
राज ठाकरे ने देश के तमाम हिंदू हिंदुओं से अपील की है कि वे तैयार रहें। अगर 3 मई तक मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाते हैं तो हम भी उन्हें लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की वजह से सिर्फ हिंदुओं को ही तकलीफ नहीं हो रही है। बल्कि इसके शिकार मुस्लिम समाज के लोग भी हो रहे हैं।

लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति लेना अनिवार्य
ठाकरे की तीखी टिप्पणियों के बीच, महाराष्ट्र के गृह विभाग ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर अदालत के पहले के आदेशों को लागू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की थी। उन्होंने सभी पुलिस आयुक्तों और अधिकारियों को नए फैसले से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाभी के प्यार में पागल शख्स ने भाई की हत्या की
Next: पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई लोकल ट्रेन, तमिलनाडु में टला बड़ा हादसा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.