Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धोखाधड़ी से जमीन हड़पने में मुकदमे के आदेश
  • हरिद्वार

धोखाधड़ी से जमीन हड़पने में मुकदमे के आदेश

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
rns featured image new

महिला की जमीन फर्जी तरीके से हड़पने के मामले में रुडकी के रामपुर रायघटी में एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कुछ लोगों ने किसी अन्य महिला को फर्जी तरीके से भूमि का स्वामी दर्शाकर करीब 80 बीघा जमीन का बैनामा कराने की शिकायत की थी। लक्सर कोतवाली के रामपुर रायघटी गांव में अमृतसर के कचलेखा निवासी महिला रामप्यारी के नाम काफी जमीन है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 50 साल पहले रामप्यारी अंतिम बार जमीन की देखभाल करने उनके गांव में आई थी। उस समय भी रामप्यारी की उम्र तकरीबन 50 साल थी। उसके बाद से रामप्यारी का कोई अता-पता नहीं है। कैलाशचंद शर्मा, रामकुमार और महेश चौहान ने एसडीएम से मिलकर बताया कि महिला की लावारिस जमीन हड़पने के लिए कुछ लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने हल्का लेखपाल से मामले की जांच कराई तो पता चला कि पथरी थाने के फेरूपुर राम खेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने वर्ष 2016 में किसी दूसरी महिला को रामप्यारी बताकर उसमें से करीब 35 बीघा जमीन अपने नाम करा ली है। पता चला कि हाल ही में एक अन्य व्यक्ति ने भी 45 बीघा जमीन किसी तीसरी महिला को रामप्यारी बताकर अपने नाम बैनामा कराया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संक्रमण की चपेट में आ रहे कोरोना योद्धा
Next: एम-फिटनेस एप के जरिए होगा वाहनों का फिटेनस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.