Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओपीडी पंजीकरण काउंटर निर्धारित समय पर खुलवाने की मांग की
  • देहरादून

ओपीडी पंजीकरण काउंटर निर्धारित समय पर खुलवाने की मांग की

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ओपीडी सुबह आठ बजे की जगह नौ बजे शुरू होने से सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक दिन पहले ओपीडी 395 थी, जो समय परिवर्तन के दूसरे दिन बढ़कर बुधवार को 450 तक पहुंच गई। देहरादून रोड स्थित सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। बीती एक नवंबर से इसमें परिवर्तन कर ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे कर दिया है। सर्दी बढ़ने और दिन छोटे होने से मरीजों और तीमारदारों की दिक्कत को देखते हुए ओपीडी का समय बदला गया। दूसरे दिन यानी बुधवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सीय कक्ष के बाहर कतार में लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कक्ष में मौजूद डॉक्टर भी मरीजों की जांच में मशगूल रहे। ओपीडी में चौदहबीघा से आए मुकुल चमोली, राधिका, श्यामपुर निवासी राधेश्याम पेटवाल, सुंदर सिंह ने बताया कि सर्दी के चलते सुबह घर से नहीं निकला जा सकता है। ओपीडी का समय सुबह एक घंटे आगे बढ़ाए जाने से राहत मिली है। साढ़े आठ बजे तक धूप निकल आती है, तब तक ज्यादातर लोगों के घरेलू कार्य भी निपट जाते हैं। ओपीडी की नई समय सारणी से मरीजों और तीमारदारों को काफी सहूलियत मिली है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. पीके चंदोला ने बताया कि ओपीडी का समय बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दूसरे दिन ही ओपीडी में करीब 55 मरीज बढ़े हैं।

पंजीकरण काउंटर विलंब से खुलने का आरोप
मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के लिए सरकारी अस्पताल लाए तीमारदारों ने आरोप लगाया कि भले ही ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से बढ़ाकर 9 बजे कर दिया है। लेकिन पंजीकरण कक्ष के समय पर नहीं खुलने से समय खराब होता है। तीमारदारों ने बताया कि दो दिन से पंजीकरण काउंटर 9 बजे की बजाय 9.30 बजे खुल रहा है, जबकि मरीज और उनके तीमारदार सुबह 8.30 बजे से पंजीकरण काउंटर के आगे कतार लगाकर खड़े हो जाते हैं। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से ओपीडी पंजीकरण काउंटर निर्धारित समय पर खुलवाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीआई की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
Next: इगास-बग्वाल के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी विस अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.