Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल सर्वेक्षण में गढ़वाल विवि के दो कोर्स टॉप-5 में
  • पौड़ी

ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल सर्वेक्षण में गढ़वाल विवि के दो कोर्स टॉप-5 में

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एसपियरिंग माइडंस) ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल सर्वेक्षण में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो ऑनलाइन कोर्स ने टॉप-5 में स्थान हासिल किया है। ऑनलाइन कोर्स एकेडमिक राइटिंग और इंडस्ट्रियल फार्मेसी कोर्स को विवि के फार्मेसी विभाग के डॉ. अजय सेमल्टी और डॉ. मोना सेमल्टी ने तैयार किया है। गढ़वाल विवि के स्वयं सेल के संयोजक डा.अजय सेमल्टी ने बताया कि बीते मई माह में शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कोर्स का सर्वेक्षण किया गया था। अब इसकी रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें गढ़वाल विवि को स्वयं कोर्सेज के माध्यम से शिक्षण करने और क्रेडिट ट्रांसफर के लिए देश के टॉप 50 विश्वविद्यालयों में स्थान मिला है। जबकि सेमल्टी दंपति के दो ऑनलाइन कोर्स टॉप-5 में शामिल किए गए हैं। डॉ. अजय सेमल्टी ने बताया कि गढ़वाल विवि के एकेडमिक राइटिंग और इंडस्ट्रियल फार्मेसी कोर्स को देश भर के क्रमश: 70 और 20 से भी अधिक विश्वविद्यालयों ने क्रेडिट ट्रांसफर हेतु मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि दोनों कोर्स स्वयं प्लेटफॉर्म पर वर्ष 2019 से संचालित हो रहे हैं। अब तक के पिछले छह चक्रों में एकेडमिक राइटिंग कोर्स को 200 से भी अधिक देशों के 54 हजार और इंडस्ट्रियल फार्मेसी कोर्स में 15 हजार से भी अधिक शिक्षार्थियों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि को स्वयं कोर्सेज के माध्यम से शिक्षण करने एवं क्रेडिट ट्रांसफर हेतु देश के टॉप 50 विश्वविद्यालयों में 21वां स्थान मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तबीयत बिगड़ने पर महिला यात्री को किया एयर लिफ्ट
Next: जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों की सूची 5 दिन में भेजें: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.