Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरे प्राथमिक शिक्षक
  • पौड़ी

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरे प्राथमिक शिक्षक

RNS INDIA NEWS 06/05/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए प्राथमिक शिक्षा में ऑन लाइन कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया करवाए जाने की मांग उठाई है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक आवश्यक संसाधन मुहैया नहीं करवाए जाते है तब तक वीएसके पोर्टल पर जारी आनलाईन शिक्षकों की हाजिरी का विरोध जारी रहेगा। संघ ने जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याएं हल करने की मांग की है। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक को ज्ञापन भेजकर कहा कि विभाग ने शिक्षकों को अपनी हाजिरी वीएसके पर अपने मोबाइल फोन से लोकेशन सहित भेजे जाने का फरमान जारी किया गया है।
साथ ही विभाग द्वारा बिना सोचे समझे एक आनलाइन हाजिरी सेल्फ चेक इन के नाम से नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जबकि पूर्व से ही स्कूलों द्वारा आनलाइन हाजिरी भेजी जा रही थी। कहा कि इस नए आदेश से जिले के सभी शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि जिले के अधिकांश प्राथमिक विद्यालय दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में हैं। दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की भारी समस्या बनी रहती है। दुर्गम क्षेत्रों में अधिकांश विद्यालयों में एकल शिक्षकीय व्यवस्था पर संचालित हो रहे है। विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों का हर कार्य पूर्व से ही आनलाईन के नाम पर शिक्षकों पर अत्यधिक बोझ लादा गया है, जिसका दुष्प्रभाव शिक्षण व्यवस्था पर पड़ रहा है। कहा कि दूरस्थ विकास क्षेत्र के स्कूलों में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है. अधिकांश दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालय नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने के चलते मोबाइल कनेक्टिविटी की स्थिति से बाहर रहते हैं व दिन भर इस कार्य हेत शिक्षक परेशान होते रहते हैं जिससे पठन-पाठन कार्य में भारी व्यवधान उत्पन्न होता है। कहा कि इस व्यवस्था में लोकेशन ट्रेस होने से शिक्षक की निजता व गोपनीयता प्रभावित होगी और यह भारतीय संविधान द्वारा हर नागरिक को दिए गए मौलिक अधिकार का पूर्ण उल्लघंन है। साथ ही इस व्यवस्था से शिक्षकों के साथ साईबर ठगी व जान माल जैसी समस्याए भविष्य में उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने इस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए समस्याएं हल करने की मांग उठाई है। ज्ञापन भेजने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जगुरान,जिलामंत्री मनीष सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विपुल भंडारी शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवानपुर जयसिंह में ट्यूबवेल खराब होने से पेयजल संकट जारी
Next: राशिफल 07 मई

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.