Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑनलाइन दोस्त ने यूपी की महिला से 32 लाख ठगे
  • उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन दोस्त ने यूपी की महिला से 32 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

रायबरेली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की एक महिला से कथित तौर पर एक व्यक्ति ने 32 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है। महिला की उक्त व्यक्ति से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। कथित दोस्त ने दावा किया कि वह यूके का रहने वाला है।
महिला को बताया गया कि ब्रिटेन से उसके लिए 45 लाख रुपये का उपहार और कुछ विदेशी मुद्रा दिल्ली पहुंचा है और उसे लेने के लिए एक शुल्क देना होगा।
उसे ऑनलाइन और कई किस्तों में भुगतान करने के लिए कहा गया। आखिरकार, उसने लगभग 32 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए, जिसके बाद दूसरी तरफ से कोई बात नहीं हुई।
रायबरेली के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
एसपी ने कहा, अपराधियों का पता लगाने और पीडि़त से ऑनलाइन ठगे गए पैसे को वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
महिला सितंबर में इंस्टाग्राम पर उस व्यक्ति के संपर्क में आई, जहां उसने खुद का नाम हैरी और खुद को यूके का निवासी बताया और सोशल मीडिया पर नियमित बातचीत शुरू करते हुए फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया।
उपहार और यूके की मुद्रा के बारे में कॉल के बाद, महिला दिल्ली पहुंची जहां उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
वह रायबरेली लौटी और इसी सप्ताह जिला पुलिस से संपर्क किया।
एसपी ने अब लोगों को आकर्षक ऑनलाइन ऑफर और योजनाओं से सावधान रहने के लिए कहा है और उनसे साइबर अपराधियों से सुरक्षित रहने के लिए उन व्यक्तियों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए कहा है जिनके साथ वे काम कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक राष्ट्रीय पहल के तहत इस साल मई में एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 155260 शुरू किया, जहां लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों की रिपोर्ट कर सकते हैं।
यूपी साइबर पुलिस प्रमुख त्रिवेणी सिंह ने कहा कि लोग किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए तुरंत 112 डायल कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी सरकार ने 9 गेस्ट हाउस का नाम नदियों, धार्मिक स्थलों के नाम पर रखा
Next: चार्टर्ड उड़ानों से आने वाले विदेशियों को 15 अक्टूबर से पर्यटक वीजा देगा भारत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.