Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएनजीसी से रिटायर्ड डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • देहरादून

ओएनजीसी से रिटायर्ड डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2021
rns featured image new

देहरादून। ओएनजीसी से रिटायर्ड डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। थाना कैंट पुलिस के मुताबिक 68 वर्षीय डॉक्टर बीके मुखर्जी का शव उनके निर्माणाधीन मकान के अंदर गेट के पास पड़ा मिला। डॉक्टर के शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। घटना के सम्बंध में डॉक्टर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के उपरांत पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, देहरादून थाना कैंट पुलिस को आज सुबह 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किशन नगर एक्सटेंशन के पास एक निर्माणाधीन घर में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने देखा तो निर्माणाधीन मकान के अंदर गेट के पास बेहोशी की हालत में ओएनजीसी से रिटायर्ड डॉक्टर बीके मुखर्जी फर्श पर पड़े थे। चीता पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए बीके मुखर्जी को दून अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर बीके मुखर्जी की मृत्यु की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस के मुताबिक डॉ। बीके मुखर्जी की पत्नी नहीं हैं, फिलहाल वो यहां अकेले रहते थे। उनकी बेटी दिल्ली में नौकरी करती है। बेटा विदेश में है। ऐसे में परिजनों को सूचित कर दिया है। दिल्ली से बेटी के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाना कैंट इंस्पेक्टर के मुताबिक डॉक्टर मुखर्जी अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गए थे। वहां संभवत: हार्ट अटैक से मकान के गेट पर ही बेहोश हो गये थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा ही संगठन के तहत विधानसभा उपाध्यक्ष पहुंचे ग्राम सभा घुरसों, छाना, कुटगोली
Next: गौरा कन्या धन योजना से वंचित कन्याओं को धनराशि का भुगतान शीघ्र किया जाय: उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.