Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘एक स्वास्थ्य दिवस’ कार्यक्रम में पशुजन्य रोगों से बचाव को लेकर दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

‘एक स्वास्थ्य दिवस’ कार्यक्रम में पशुजन्य रोगों से बचाव को लेकर दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 03/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-03 at 15.08.41_11zon

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा की सेंटिनल सर्विलेंस साइट द्वारा राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत खत्याड़ी गांव में ‘एक स्वास्थ्य दिवस’ कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. पी. भैसोड़ा के निर्देशन में किया गया। यह दिवस मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के आपसी संबंधों को रेखांकित करने वाला अंतरराष्ट्रीय जागरूकता अभियान है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। नोडल अधिकारी डॉ. विक्रांत नेगी ने अपने संबोधन में ब्रुसेलोसिस, रेबीज, बर्ड फ्लू और स्क्रब टायफस जैसी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेस चिकित्सालय में इन रोगों से संबंधित कई जांचें निःशुल्क उपलब्ध हैं। डॉ. नेगी ने पशुपालन और डेयरी कार्य में संलग्न महिलाओं को पशुजन्य रोगों से बचाव हेतु पशु टीकाकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से न केवल पशु स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मनुष्यों में संक्रमण का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। सोशल वेलफेयर अधिकारी हेम बहुगुणा ने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को आई.पी.सी. और प्रभावी संचार माध्यमों के जरिए संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सतर्कता और समय पर उपचार से इन रोगों की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता कनवाल, ग्राम प्रधान कमला कनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता डी. एस. कनवाल, ग्राम संगठन की सीमा कुमारी, जानकी जनौटी, ज्योति आर्य और किरण कनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्किंग निर्माण की खामियों पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जल्द होगा सुधारीकरण कार्य
Next: ‘राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह’ के तहत वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.