Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार धाम यात्रा में ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक 19 मई तक बढ़ाई
  • देहरादून

चार धाम यात्रा में ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक 19 मई तक बढ़ाई

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   चार धाम यात्रा में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था पर रोक 19 मई तक बढ़ा दी गई है। पहले ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक 16 मई तक तय की गई थी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और धामों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने ये फैसला लिया। गुरुवार को सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे की ओर से ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक 19 मई तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए। चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन के साथ ही कुछ सीमित संख्या में ऑफलाइन पंजीकरण का भी विकल्प रखा है। इसके लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पहले ऑफलाइन पंजीकरण 16 मई तक के लिए बंद रखे गए। अब धामों में पहले से ही पंजीकृत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक की तारीख को 19 मई तक के लिए बढ़ाया गया। सचिव पर्यटन ने साफ किया कि धामों में दर्शन को पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अपनी पंजीकृत तारीख पर ही धामों में दर्शन को पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही धामों में टोकन और स्लॉट सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पंजीकरण का आंकड़ा 27.92 लाख के पार
चारों धामों में श्रद्धालुओं के पंजीकरण का आंकड़ा 27.92 लाख के भी पार पहुंच गया है। गुरुवार तक कुल 2792679 पंजीकरण हो चुके हैं। इसमें से 1.41 लाख पंजीकरण ऑफलाइन हुए हैं। सबसे अधिक 9.36 लाख पंजीकरण केदारनाथ, 8.52 लाख बदरीनाथ, 4.99 लाख गंगोत्री, 4.39 लाख यमुनोत्री धाम में पंजीकरण हुए हैं। हेमकुंड साहिब में 63911 श्रद्धालुओं के पंजीकरण हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों ने जानी एयरोस्पेश की बारीकियां
Next: शराब ठेके के खिलाफ स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.