Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर वित्त मंत्री बोली
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर वित्त मंत्री बोली

RNS INDIA NEWS 20/02/2021
rns featured image new

गंभीर मुद्दा है, केंद्र और राज्य सरकारें करें चर्चा

नई दिल्ली, 20 फरवरी। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी हुई। तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों से जनता परेशान है और विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और अहम मुद्दा है। केंद्र और राज्य सरकारों को उपभोक्ताओं को उचित स्तर पर खुदरा ईंधन उपलब्ध कराने के लिए बात करनी चाहिए।
शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 90.58 रुपये पर चला गया। डीजल भी 37 पैसे का छलांग लगा कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के ऊपर चली गई है। तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस आज कई राज्यों में प्रदर्शन कर रही है।

महंगाई का विकास
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के राज में केवल महंगाई का विकास हो रहा है।

रोड ट्रांसपोर्ट सर्विसेज रोकने की चेतावनी
इस बीच ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के चेयरमैन बाल मलकीत सिंह ने केंद्रीय करों में कटौती करके डीजल की कीमतों में तुरंत कमी करने की मांग की है। उन्होंने कहा, वैल्यू एडेड टैक्स में कटौती के लिए केंद्र सरकार को राज्यों को तुरंत एडवाइजरी जारी करनी चाहिए और पूरे देश में डीजल की कीमत बराबर होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी मांग को पूरा करने के लिए सरकार को 14 दिन का समय दिया है। अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो हमारे पास देशभर में रोड ट्रांसपोर्ट सर्विसेज रोकने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा।

पेट्रोल पर लगता है कितना टैक्स
पेट्रोल की खुदरा कीमत में केंद्र और राज्य के करों का हिस्सा 61 फीसदी है जबकि डीजल की कीमत में यह 56 फीसदी है। उदाहरण के लिए दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में सेंट्रल एक्साइड ड्यूटी 32.9 रुपये और स्टेट वैल्यू एडेड टैक्स 20.61 रुपये है। पेट्रोल की बेस कीमत, फ्रेट और डीलर कमीशन का कुल हिस्सा 35.78 रुपये है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से ढाई लाख की चरस के साथ 2 गिरफ्तार
Next: अपराधी की तरह व्यवहार किया… एयरलाइंस पर भड़की शूटर मनु भाकर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.