Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की इलाज के दौरान मौत, एएसआई ने सीने में मारी थी गोली
  • राष्ट्रीय

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की इलाज के दौरान मौत, एएसआई ने सीने में मारी थी गोली

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

भुवनेश्वर (आरएनएस)। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। रविवार को सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने उन्हें गोलियां मार दी थी। जिन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर में एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां मंत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एएसआई ने मंत्री पर 5 राउंड फायरिंग की थी। इससे पहले ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया था कि स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।
बता दें, यह घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब 1 बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। वहीं मंत्री की समर्थकों ने उनकी सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए।
कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
घटना के बाद आरोपी एएसआई पत्नी का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले गोपाल ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मुझे इस घटना के बारे में समाचार के जरिए ही पता चला। सुबह से मेरी गोपाल से बात भी नहीं हुई है। वे आखिरी बार पांच महीने पहले घर आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिस्तौल गायब होने पर एसआई निलंबित
Next: वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.